गुवाहाटी, 28 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी आईएसएल के दूसरे संस्करण से पहले सत्र पूर्व प्रशिक्षण के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएगी।
आईएसएल का दूसरा संस्करण तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है और नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड टीम एक से 22 सितंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी।
वहां दक्षिण अफ्रीकी फुटबाल संघ (एसएएफए) से संबद्ध दक्षिण अफ्रीका इनडोर फुटबाल संघ (एसएआईएफए) नॉथ ईस्ट युनाइटेड की मेजबानी करेगी।
पूरी टीम डरबन में एकत्रित होगी और फीफा विश्व कप-2010 की मेजबानी कर चुके मोजेस माभिदा स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच प्रशिक्षण शिविर शुरू करेगी।
नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड के मुख्य कोच सेसार फारियास ने इस सत्र पूर्व अभ्यास शिविर पर खुशी जाहिर की है।
फारियास ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “विश्व कप की मेजबानी कर चुके किसी देश में सत्र पूर्व अभ्यास को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। फीफा विश्व कप-2010 के दौरान मैं वहां था और दक्षिण अफ्रीकी लोगों की फुटबाल के प्रति दीवानगी से अच्छी तरह वाकिफ हूं।”
dharmpath.com dharmpath