शिलांग, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला मुक्केबज एमसी मैरी कॉम ने यहां जारी दक्षिण एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।
ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं मैरी कॉम ने बांग्लादेश की अख्तर शमीना को हराते हुए खिताबी मुकाबले के लिए स्थान सुरक्षित किया। मैरी कॉम ने अख्तर को तकनीकी तौर पर नॉकआउट किया।
पांच बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम मंगलावर को होने वाले खिताबी मुकाबले में श्रीलंका की के. अनुषा दिलरुक्श्ीा के सामने होंगी।
अनुषा ने अन्य सेमीफाइनल में नेपाल की गुरुं ग मीनू को 3-0 से हराया।
dharmpath.com dharmpath