दक्षिण एशियाई खेल : वुशु में सपना, नामदेव चमके

शिलांग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने 12वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन भी अपना वर्चस्व जारी रखा है। इस दिन सपना देवी ने महिला वुशु ताउलू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।

सपना ने 9.45 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि नेपाल की सुष्मिता तामांग ने रजत जीता। तामांग ने 8.72 अंक हासिल किए। पाकिस्तान की नाजिया परवेज ने 6.30 अंकों के साथ कांस्य जीता।

पुरुषों की स्पर्धा में श्रीलंका के पीएलएच लक्षन ने 8.86 अंकों के साथ पहला और नेपाल के विजय सिंजाली ने रजत और भारत के अंजुल नामदेव को 8.66 अंकों के साथ कांस्य हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493