दक्षिण कोरियाई अदालत पार्क की गिरफ्तारी पर फैसला करेगी (लीड-1)

सियोल, 30 मार्च (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के चलते महाभियोग का सामना कर राष्ट्रपति पद छोड़ने के लिए मजबूर हुईं दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश हुईं, जहां उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने पर फैसला लिया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पार्क के घर के सामने हजारों की संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हुए और राष्ट्रीय ध्वज लहराए। उन्होंने पार्क की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की। कुछ सांसदों और पूर्व राष्ट्रपति के सचिवों ने भी पार्क के अदालत जाने से पहले उनसे मुलाकात की।

यदि पार्क के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो जाता है तो वह गिरफ्तार होने वाली दक्षिण कोरिया की तीसरी पूर्व राष्ट्रपति होंगी। इस पर फैसला गुरुवार देर रात या शुक्रवार तड़के आ सकता है।

पार्क खुद पर लगे अधिकतर आरोपों से इनकार कर चुकी हैं जिसमें रिश्वत लेने, अधिकारों का दुरुपयोग करने, धन उगाही और खुफिया सरकारी जानकारियां उजागर करने के आरोप भी हैं। अभियोजकों ने पार्क पर कुल 13 आरोप लगाए हैं।

पार्क के साथ उसकी सहयोगी एवं मित्र चोई सुन-सिल पर भी आरोप लगे हैं। फिलहाल, चोई हिरासत में हैं। इन पर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष ली जे योंग से करोड़ों डॉलर का रिश्वत लेने का आरोप भी है। ली को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

ली ने सैमसंग के अध्यक्ष एवं अपने पिता ली कुन ही से कंपनी का प्रबंधन उपाध्यक्ष ली को देने में सहयोग करने के एवज में रिश्वत दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493