दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी जो-हो से अलग हुआ डार्टमंड

बर्लिन, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने अपने दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी पार्क जो-हो के साथ करार समाप्त कर दिया है।

डार्टमंड और जो-हो के बीच तीन साल का करार आपसी सहमति के साथ समाप्त हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जो-हो 2015 में डर्मन क्लब मेंज से निकलकर 30 लाख यूरो (35.6 लाख डॉलर) में डार्टमंड में शामिल हुए थे।

डार्टमंड के लिए हालांकि, 2015 में यूरोपा लीग में जो-हो ने 11 मैच खेले और केवल एक गोल दागा।

जो-हो को इस सीजन में डार्टमंड की मुख्य टीम में जगह नहीं मिली और इस कारण उन्हें क्लब की अंडर-23 टीम के साथ खेलना पड़ा। उन्होंने पिछली बार 17 नवम्बर को क्लब का प्रतिनिधित्व किया था।

इस साल उन्होंने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय टीम के लिए विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में प्रतिनिधित्व किया था। उनकी टीम अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में प्रवेश हासिल कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493