सियोल, 19 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई पत्रकार प्योंगयांग के परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट किए जाने की कार्रवाई कवर नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उत्तर कोरिया सरकार ने उनके वीजा आवेदनों को अस्वीकार कर दिया है। कथित रूप से आमंत्रण देने के बाद एक सप्ताह से भी कम समय में यह कदम उठाया गया है।
सीएनएन ने उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय द्वारा शनिवार को की गई घोषणा के हवाले से खबर दी है कि स्थलों को नष्ट करने की प्रक्रिया 23 मई से पहले पूरी की जाएगी।
इस घटना का गवाह बनने के लिए चीन, रूस, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्रिटेन के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था।
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अप्रैल में घोषणा की थी कि देश पुंग्ये-री को बंद कर देगा। छह भूमिगत परीक्षणों के साथ देश ने परमाणु हथियार हासिल करने का अपना अभियान पूरा कर लिया है।
विश्लेषकों ने कहा कि उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों से पता चला है कि उत्तर कोरिया ने अपने उपकरणों को नष्ट करना शुरू कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath