दक्षिण कोरियाई महिला पर पति से दुष्कर्म का आरोप

सियोल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की एक 40 वर्षीया महिला पर अपने पति के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सियोल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की एक 40 वर्षीया महिला पर अपने पति के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी योनहप की रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2013 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जीवनसाथी के साथ दुष्कर्म को अपराध घोषित करने के बाद, यह पहली बार है जब दक्षिण कोरिया में किसी पत्नी पर वैवाहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है।

मामले की जांच कर रहे ‘सियोल सेंट्रल प्रोसिक्यूटर्स ऑफिस’ ने आरोप लगाया कि महिला ने अपने पति को 29 घंटों तक अपने घर में कैद रखा और उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, शिम ने तलाक प्रक्रिया के लिए अनुकूल सबूत जुटाने की मंशा से कथित तौर पर यह अपराध किया।

अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे कई देशों में वैवाहिक दुष्कर्म एक अपराध है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, वैवाहिक दुष्कर्म 104 देशों में दण्डनीय अपराध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493