सियोल, 12 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन को नए कैबिनेट सदस्यों के नामांकन के विवाद के बावजूद मिलने वाले समर्थन में तेजी आई है।
एक सर्वेक्षण से सोमवार को इसका खुलासा हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रीयलमीटर सर्वेक्षण में मून को 78.9 प्रतिशत स्वीकार्यता मिली है। पिछले सप्ताह की तुलना में यह 0.8 प्रतिशत अधिक है।
यह निष्कर्ष पांच जून से नौ जून के बीच 2,022 प्रतिभागियों के सर्वेक्षण पर आधारित है।
पिछले सप्ताह संसदीय सुनवाई के दौरान विदेशी मंत्री पद के उम्मीदवार और एंटी-ट्रस्ट वॉचडॉग को लेकर हुए विवाद के बाद भी दक्षिण कोरियाई नागरिकों ने मून का समर्थन किया है।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि विपक्षी दलों द्वारा मून के समर्थकों को अलग करने के बाद वह फिर से इकट्ठा हो रहे हैं।
मुख्य विपक्षी लिबर्टी कोरिया पार्टी ने उम्मीदवार द्वारा गलत पता देने संबंधी मुद्दों सहित नामांकनों में अनियमितताओं का हवाला देते हुए आपत्ति जताई थी।
मून की डेमोक्रेटिक पार्टी ने 54.2 प्रतिशत समर्थन हासिल किया है। यह सभी क्षेत्रों के सभी उम्र के लोगों के बीच शीर्ष स्थान पर है।
लिबर्टी कोरिया पार्टी को 14.3 प्रतिशत समर्थन मिला है। इसके बाद केंद्रीय पीपुल्स पार्टी को 7.3 प्रतिशत और प्रोग्रेसिव जस्टिस पार्टी को 6.7 प्रतिशत ही स्वीकार्यता मिली है।
इसके बाद छोटी कंजरवेटिव राइटियस पार्टी को 5.9 प्रतिशत स्वीकार्यता के साथ पांचवा स्थान हासिल हुआ है, जो पिछले सप्ताह के बाद 0.6 प्रतिशत अधिक है।
dharmpath.com dharmpath