सियोल, 23 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन शुक्रवार को स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के साक्षी बने। इस परीक्षण के जरिए दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के खिलाफ अपने रक्षा क्षमता का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता पार्क सू-ह्यून ने कहा, मून ने दक्षिण कोरिया के दक्षिण पश्चिम में सरकारी एजेंसी फॉर डिफेंस डेवेलपमेंट (एडीडी) के ह्यूनमो-2 बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण प्रक्षेपण को देखने के लिए परीक्षण स्थल का दौरा किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ह्यूनमो-2 दक्षिण कोरिया की स्वदेश में विकसित की गई बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 800 किलोमीटर है।
मून के दौरे को उत्तर कोरिया के उकसावे के खिलाफ चेतावनी माना जा रहा है।
ह्यूनमो-2 के शुक्रवार का परीक्षण प्रक्षेपण चार सफल परीक्षणों में से एक है। बैलिस्टिक मिसाइल को दो और परीक्षणों के बाद तैनात किया जाएगा।
मून ने कहा कि उनका मानना है कि उत्तर कोरिया के साथ संवाद तभी हो सकता है, जब दक्षिण कोरिया के पास मजबूत रक्षा क्षमता हो, जो उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन पर भारी पड़े।
dharmpath.com dharmpath