दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया के बीच टला जंग का खतरा, बनी सहमति

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने फोन के जरिए बताया कि दोनों कोरियाई देशों के मुख्य सैन्य सहयोगियों के बीच शीर्ष स्तर की वार्ता के दौरान बनी सहमति के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक दक्षिण कोरिया ने सीमावर्ती क्षेत्रों से अपने सभी प्रोपेगैंडा प्रसारण (लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार) को बंद कर दिया। इसके बदले, डीपीआरके ने भी मंगलवार दोपहर तक अपनी सैन्य टुकड़ियों को सीमा से पीछे हटा लिया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता किम मिन-सिओक ने मंगलवार सुबह संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना उचित कदम उठाएगी और डीपीआरक सेनाओं के कदम पर करीबी नजर रखेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कोरिया मंगलवार दोपहर से फ्रंटलाइन क्षेत्रों से प्रोपेगैंडा ब्रॉडकास्ट बंद कर देगा। डीपीआरके ने युद्ध की घोषणा के रूप में लाउडस्पीकर्स के जरिए दुष्प्रचार की निंदा की थी। किम ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सैन्य टुकड़ियों को धीरे-धीरे पीछे हटाने से पहले उन्हें मंगलवार दोपहर अलर्ट पर रखा जाएगा। उत्तर कोरिया के गांव पनमोंजुम में 43 घंटे लंबी चली वार्ता के बाद दोनों कोरियाई देश मंगलवार तड़के समझौते पर राजी हो गए । उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई सीमा पर चार अगस्त को बारूदी सुरंग विस्फोट में घायल दक्षिण कोरिया के दो सैनिकों के प्रति खेद व्यक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493