दक्षिण कोरिया का कर्ज 496 अरब डॉलर से अधिक

सियोल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया का कर्ज इस साल पहली बार 6,00,000 अरब वॉन (496 अरब डॉलर) से अधिक हो जाने का अनुमान है। यह बात रविवार को नेशनल एसेंबली ने कही।

कोरिया हेराल्ड के मुताबिक, नेशनल एसेंबली के बजट कार्यालय द्वारा जारी आंकड़े में कहा गया है कि साल के अंत में देश का कर्ज बढ़कर 6,44,900 अरब वॉन हो सकता है।

आंकड़े मुताबिक, सरकार की वित्तीय प्रबंधन योजना के आधार पर 2017 में यह कर्ज बढ़कर 7,00,000 अरब वॉन और 2019 में 7,61,000 अरब वॉन तक भी पहुंच सकता है।

हाल के वर्षो में आर्थिक तेजी को बढ़ावा देने के लिए सरकार अधिकाधिक कर्ज लेकर खर्च कर रही है, जिसके कारण देश का कर्ज तेजी से बढ़ता जा रहा है।

कार्यालय ने साथ ही कहा कि 2011 से 2014 के बीच कर वसूली कम रहने से कर्ज और भी तेजी से बढ़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493