बैंक ऑफ कोरिया (बीओके) ने गुरुवार को सात-दिवसीय रिपर्चेज दर को पिछले रिकार्ड निचले स्तर 1.5 फीसदी से घटाकर 1.25 फीसदी कर दिया।
गत 12 महीने में बैंक ऑफ कोरिया की यह पहली दर कटौती है। इससे पहले जून 2015 में उसने मुख्य दर को 1.75 फीसदी से घटाकर 1.50 फीसदी कर दिया था।
यह कटौती हालांकि अप्रत्याशित है। कोरिया फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट एसोसिएशन (केएफआईए) के 200 विशेषज्ञों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में 79.4 फीसदी ने दर में बदलाव नहीं होने की उम्मीद जताई थी।
dharmpath.com dharmpath