सियोल, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ रहे तनाव के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे से मुलाकात की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, केरी चीन में कुछ देर रुकने के बाद रविवार को सियोल पहुंचे।
केरी की यात्रा उत्तरी कोरिया द्वारा पनडुब्बी प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) के सफल परीक्षण के बाद प्रायद्वीप में बढ़े तनाव के बीच हुई है।
केरी ने उत्तर कोरिया की समस्याओं और जून के मध्य में राष्ट्रपति पार्क की अमेरिका यात्रा से जुड़ी तैयारियों पर विचार-विमर्श के लिए अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष यून बयूंग-से से भी मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath