दुबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल ने दक्षिण कोरिया के किम जोंग यांग को नया अध्यक्ष चुना है।
बीबीसी के मुताबिक, इंटरपोल के 194 सदस्य देशों ने दुबई में वार्षिक बैठक में किम का चुनाव किया।
किम ने रूस के एलेक्जेंडर प्रोकोपचुक को हराकर यह जीत अपने नाम की।
रूस ने वोटिंग के नतीजों के लिए अप्रत्याशित दबाव और हस्तक्षेप को जिम्मेदार ठहराया है।
इंटरपोल के पूर्व अध्यक्ष मेंग होंगवेई के लापता होने की घटना के बाद यह चुनाव हुआ है। मेंग सितंबर में चीन के दौरे पर निकले थे और बाद में लापता हो गए थे।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इंटरपोल की वार्षिक बैठक में बुधवार को किम (57) को 101 जबकि रूस के एलेक्जेंडर (57) को 61 वोट मिले।
dharmpath.com dharmpath