एक काली गाड़ी सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल से उनका पार्थिव शरीर लेकर रवाना हुई। पूर्व राष्ट्रपति को बुखार से पीड़ित होने कं बाद शुक्रवार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को दोपहर बाद लगभग एक बजे (स्थानीय समयानुसार) उन्होंने अंतिम सांस ली।
राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उनके शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया, मगर पूर्व राष्ट्रपति की अंत्येष्टि में वह शामिल नहीं हो सके।
पूर्व राष्ट्रपति का पार्थिव शरीर लेकर काली कार व्यापारिक क्षेत्र सियोल से दोपहर करीब दो बजे नेशनल एसेम्बली की इमारत में दाखिल हुई। यहां अंतिम दर्शन के बाद अंत्येष्टि की गई, जो करीब 80 मिनट चली।
सैम वर्ष 1992 में राष्ट्रपति चुने गए थे। वह दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाले पहले असैन्य नेता थे।
dharmpath.com dharmpath