टोक्यो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के मिडफील्डर की सुंग-युंग ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोरिया फुटबाल महासंघ को लिखे एक पत्र में सुंग ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना उनके लिए बड़े सम्मान और जिम्मेदारी भरा रहा।
30 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
पिछले साल हुए फीफा विश्व कप के बाद ही सुंग-युंग ने संन्यास लेने के संकेत दे दिए थे लेकिन उन्होंने 2019 एएफसी एशियन कप में खेलने के लिए इंतजार किया।
सुंग-युंग ने पत्र में लिखा, “एशियन कप में प्रशंसकों की उम्मीदों पर खड़ा उतरने में नाकाम रहने के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी बेंटो के मार्गदर्शन में कठिनाइयों से पार पाने में सफल होंगे।”
उन्होंने कहा, “अब, मैं उन फुटबाल प्रशंसकों में शामिल हो जाऊंगा जो राष्ट्रीय टीम का समर्थन करते हैं और दक्षिण कोरिया की फुटबाल को शुभकामनाएं देते हैं।”
वह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब न्यूकासल युनाइटेड के लिए खेलना जारी रखेंगे।
dharmpath.com dharmpath