दक्षिण कोरिया, चीन, जापान ने एफटीए पर वार्ता की

बीजिंग, 24 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया, चीन और जापान ने गुरुवार को मुक्त व्यापार समझौते के लिए आठवें चरण की वार्ता की।

समाचार एजेंसी योनहप के मुताबिक, वार्ता 2012 में शुरू हुई है, लेकिन इस पर अधिक प्रगति नहीं हुई है। यदि तीनों देशों में यह समझौता हो जाता है, तो इससे दुनिया का एक सबसे बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनेगा, जिसका कुल सकल घरेलू उत्पादन 15,000 अरब डॉलर होगा।

मुख्य वार्ताकार दक्षिण कोरिया के उप व्यापार मंत्री किम हाक-डो और उनके चीन और जापान के समकक्ष क्रमश: वांग शोवेन और यसुमासा नागामाइन ने चीन की राजधानी में दो दिवसीय वार्ता शुरू की।

दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने कहा, “इस चक्र में तीनों देश वस्तु, सेवा और निवेश क्षेत्र में बाजार तक पहुंचने के बारे में चर्चा पर ध्यान देंगे।”

उन्होंने कहा, “हालांकि चीन और जापान में शुल्क हटाने और सेवा तथा निवेश के उदारीकरण के तरीकों को लेकर काफी मतभेद है।”

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को संक्षिप्त बयान में गुरुवार को कहा कि इस चक्र में लंबित मुद्दों पर गहराई से विचार किया जाएगा।

बयान में हालांकि अधिक विवरण नहीं दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493