समाचार एजेंसी ‘योनहप’ के अनुसार, दक्षिण कोरियाई नौसेना ने कहा, यह मिसाइल चेतावनी अभ्यास इन तीनों देशों के पास के समुद्री क्षेत्रों में शुक्रवार से रविवार तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान तीन देशों के विध्वंसक अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
दक्षिण कोरिया का 7,600 टन वजनी एजिस से सुसज्जित सीजोंग विध्वंसक अमेरिका का 8,800 टन वजनी यूएसएस कुर्तिस विलबर और जापान का किरिशिमा एजिस विध्वंक एक साथ अभ्यास करेंगे।
बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने के लिए आयोजित हो रहा यह संयुक्त अभ्यास अपनी तरह का तीसरा अभ्यास है। इस तरह का पहला अभ्यास जून 2016 में अमेरिकी द्वीप हवाई के पास और दूसरा उसी वर्ष नवंबर में आयोजित किया गया था।
उम्मीद जताई गई है कि इस संयुक्त अभ्यास से इन तीनों देशों का मिसाइल रक्षा (एमडी) सहयोग मजबूत होगा।
dharmpath.com dharmpath