दक्षिण कोरिया, जापान की सुरक्षा को लेकर अमेरिका प्रतिबद्ध : केरी

केरी ने उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के संबंध में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री युन बयुंग-से और जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशिदा से अलग-अलग फोन पर वार्ता की।

कोरियन सेंट्रल टीवी (केसीटीवी) के मुताबिक, उत्तरी फयोंगान प्रांत के चोलसान काउंटी के सोहे अंतरिक्ष केंद्र से रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे पृथ्व पर्यवेक्षण उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया।

केरी ने इस प्रक्षेपण को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया, जिससे अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सशक्त प्रस्ताव सहित उत्तर कोरिया के उकसावे वाले कृत्यों के खिलाफ विश्व को एकजुट करने पर जोर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493