दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के 4 नाविकों को बचाया

सियोल, 5 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने पूर्वी तट पर बहकर आए दो जहाजों पर सवार चार उत्तरी कोरियाई नाविकों को सकुशल बचा लिया है।

सियोल, 5 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने पूर्वी तट पर बहकर आए दो जहाजों पर सवार चार उत्तरी कोरियाई नाविकों को सकुशल बचा लिया है।

दक्षिण कोरिया के मिनिस्ट्री ऑफ यूनिफिकेशन ने सोमवार को बताया कि तटरक्षक बलों ने 2 जून को एक उत्तरी कोरियाई नागरिक और एक अन्य नाव पर सवार तीन मछुआरों को बचाया।

मंत्रालय के प्रवक्ता ली डुक-हाएंग ने कहा, “जांच की जा रही है। सरकार जांच के बाद इन्हें रिहा करने के लिए आगे की कार्रवाई करेगी।”

समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई नागरिकों को ऐसे समय में बचाया गया है, जब कुछ दिनों पहले ही दक्षिण कोरिया ने बचाए गए छह मछुआरों को 31 मई को उनके देश भेज दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493