दक्षिण कोरिया बड़े लाउडस्पीकरों की मदद से उत्तर कोरिया की ओर 11 सीमावर्ती स्थानों पर दुष्प्रचार फिर शुरू करेगा।
दक्षिण कोरिया के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सभी 11 स्थानों पर दिन और रात में कभी भी दो से छह घंटे तक लाउडस्पीकरों से प्रचार किया जाएगा।
उत्तर कोरिया द्वारा बुधवार को प्रथम हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण के ऐलान के बाद दक्षिण कोरिया ने इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया है।
दक्षिण कोरिया के इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि उत्तर कोरिया इसे ‘सीधे तौर पर युद्ध की घोषणा’ करार दिया है।
दक्षिण कोरिया लाउडस्पीकर दुष्प्रचार के जरिये उत्तर कोरिया के प्रशासन के खिलाफ संदेश भी देगा।
उत्तर कोरिया द्वारा इन लाउडस्पीकरों पर हमले जैसी आशंकाओं के मद्देनजर दक्षिण कोरिया की सेना ने 11 स्थानों पर फौज की तैनाती की है।
इन लाउडस्पीकरों से रात में 24 किलोमीटर तक और दिन में लगभग 10 किलोमीटर दूर तक आवाजें सुनी जा सकती हैं।
dharmpath.com dharmpath