रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मून सांग-क्योन ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर कोरिया को तुरंत किसी दुस्साहस को रोकना चाहिए, नहीं तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। अगर उसने दक्षिण कोरिया की बात नहीं मानी तो उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे के जवाब में ‘सख्त और बेरहम’ कार्रवाई की जाएगी।
प्रवक्ता ने कहा कि अपने लापरवाही भरे उकसावे के परिणाम की जबावदेही उत्तर कोरिया को ही उठानी होगी।
दक्षिण कोरिया का यह बयान उत्तर कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा आयोग द्वारा अमेरिका से चल रहे सैन्य अभ्यास के खिलाफ चेतावनी देने के बाद आया है। इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत सोमवार से हुई जिसका कोड नाम ‘की रिजाल्व’ है।
dharmpath.com dharmpath