दक्षिण कोरिया में उत्तर कोरिया से खतरे को लेकर हाई अलर्ट

सियोल, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई सेना को उत्तर कोरिया द्वारा एक मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) के छोड़े जाने की आशंका को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों को आशंका है कि उत्तर कोरिया अमेरिका में 8 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के आसपपास ऐसा कदम उठा सकता है।

समाचार एजेंसी योनहाप न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य अधिकारियों के अनुसार उत्तर कोरिया नए अमेरिकी राष्ट्रपति को यह कड़ा संदेश देना चाह सकता है कि वह अंतर्राष्ट्रीय आलोचनाओं और प्रतिबंधों के बावजूद अपने परमाणु और प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम को नहीं छोड़ेगा।

उत्तर कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के एक अधिकारी ने कहा, “हम उत्तरी कोरिया की सेना के हर कदम और पुंग्गे-री परमाणु परीक्षण स्थल और दूसरे संभव मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों पर करीब से नजर रख रहे हैं। सेना पूरी तरह से उत्तर कोरिया के उकसावा देने वाले कार्यो का जवाब देने के लिए तैयार है।”

दक्षिण कोरियाई सेना और अमेरिकी बल कोरिया प्रायद्वीप में तैनात हैं। वे सभी उपलब्ध स्रोतों के जरिए प्रक्षेपास्त्रों की गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493