दक्षिण कोरिया में कारों की बिक्री 3 साल के निचले स्तर पर

सियोल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में कार निर्माता कंपनियों की बिक्री जनवरी 2016 में घटकर तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। यह जानकारी सोमवार को जारी एक सरकारी आंकड़े में दी गई है।

देश की पांच कार निर्माता कंपनियों -ह्युंडई, किया, जीएम कोरिया, रेनो सैमसंग और एससांग्योंग- की घरेलू बिक्री जनवरी में घटकर 1,06,308 रही, जो जनवरी 2014 में बिके 1,11,620 वाहनों की तुलना में 4.8 फीसदी कम है।

जनवरी का आंकड़ा फरवरी 2013 के बाद से सबसे कम है, जब देश की कार निर्माता कंपनियों ने 98,826 वाहन बेचे थे।

आलोच्य अवधि में ह्युंडई की बिक्री 1.1 फीसदी घटी। इसी तरह जीएम कोरिया, रेनो सैमसंग और एससांग्योंग की बिक्री क्रमश: 21.7 फीसदी, 63.4 फीसदी और 3.6 फीसदी घटी।

ह्युंडई की सहायक कंपनी किया की बिक्री हालांकि 4.6 फीसदी बढ़ी।

बिक्री में हुई गिरावट के बीच गौर करने वाली बात यह है कि खपत कर में कटौती की सुविधा दिसंबर 2015 में समाप्त कर दी गई है।

इसी तरह कार निर्यात भी इस दौरान साल-दर-साल आधार पर 14.2 फीसदी घटकर 5,20,007 वाहनों का हुआ। इसका प्रमुख कारण यह है कि उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों में अभी अनिश्चितता छाई हुई है।

पांचों कंपनियों की कुल वैश्विक बिक्री भी साल-दर-साल आधार पर 12.8 फीसदी घटकर और माह-दर-माह आधार पर 32.4 फीसदी घटकर 6,26,315 वाहनों की हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493