सियोल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के एक छात्र की लगभग दो दशक पूर्व हत्या के दोषी एक अमेरिकी नागरिक को शुक्रवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई।
सियोल की एक अदालत ने अप्रैल 1997 में दक्षिण कोरिया के एक कॉलेज के एक छात्र को चाकू मारकर हत्या करने के लिए अमेरिकी नागरिक अर्थर पैटरसन (37) को 20 वर्षो की सजा सुनाई है। उस वक्त विद्यार्थी की उम्र 22 वर्ष थी।
विदेशियों में मशहूर इताएवॉन जिले के बर्गर किंग रेस्तरां में 19 साल पहले जिस वक्त उस छात्र की हत्या हुई थी, उस वक्त पैटरसन एक अन्य छात्र एडवार्ड ली के साथ था।
जांच के दौरान पैटरसन अगस्त 1999 में अमेरिका भाग गया, जिसे मई 2011 में गिरफ्तार किया गया और सितंबर 2015 में प्रत्यर्पित कर दक्षिण कोरिया लाया गया।
फैसले में कहा गया कि पैटरसन द्वारा छात्र की हत्या में ली की गवाही अहम रही।
dharmpath.com dharmpath