दक्षिण कोरिया में जीका के छठे मामले की पुष्टि

सियोल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को एक 28 वर्षीय महिला में जीका वायरस की पुष्टि की है। महिला हाल ही में कैरिबियाई द्वीप देश डोमिनिका से लौटी थी। इस महिला के साथ ही देश में छठे जीका मामले की पुष्टि हो गई है।

कोरियन सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (केसीडीसी) ने बताया कि यह महिला जून 2014 से मध्य अमेरिकी देश में रह रही थी और यह 23 जून को अमेरिका और ताइवान होते हुए दक्षिण कोरिया पहुंची।

इस छठे मामले से 50 दिन पहले जीका के पांचवें मामले की पुष्टि हुई थी। इन कुल मामलों में एक मामला ब्राजील, एक वियतनाम, एक डोमिनिका और तीन मामले फिलीपींस से आए हैं।

केसीडीसी ने कहा कि यह छठी पीड़िता गर्भवती नहीं है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493