दक्षिण कोरिया में डीजल कारों का रिकार्ड आयात

सियोल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। फोक्सवैगन धांधली के बाद विदेशी महंगी कारों का आयात घटने की संभावना के बीच दक्षिण कोरिया में 2015 की चौथी तिमाही में डीजल कारों का रिकार्ड आयात हुआ। यह जानकारी मंगलवार को सीमा शुल्क विभाग के आंकड़े से मिली।

कोरिया कस्टम सर्विस के मुताबिक, देश में 2.66 अरब डॉलर के विदेशी कारों का आयात हुआ, जो तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 10.2 फीसदी अधिक है।

आयातित वाहनों की संख्या तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.9 फीसदी अधिक 87 हजार रही।

उल्लेखनीय है कि जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन द्वारा अपनी डीजल कारों में प्रदूषण उत्सर्जन जांच को धोखा देने वाले उपकरण लगाने की धांधली सामने आने के बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि डीजल कारों का आयात कम रह सकता है।

चौथी तिमाही में घरेलू वाहन निर्माता कंपनियों का कार निर्यात हालांकि साल-दर-साल आधार पर 8.3 फीसदी घटकर 10.74 अरब डॉलर का रहा। वहीं निर्यातित कारों की संख्या भी 4.3 फीसदी घटकर 7,74,000 रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493