राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी हालिया उन रिपोर्टों के मद्देनजर की, जिसके मुताबिक अमेरिका और दक्षिण कोरिया प्रस्तावित थाड मिसाइल रक्षा प्रणाली की तैनाती को लेकर एक सप्ताह के अंदर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक करने वाले हैं।
प्रवक्ता वू कियान ने कहा, “थाड की संभावित तैनाती को लेकर हम बेहद चिंतित हैं।” उत्तर कोरिया में इसकी तैनाती चीन के सामरिक सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाएगी और वैश्विक सामरिक स्थिरता को कमजोर करेगी।
वू ने कहा, “चीन के अधिकार व हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी देश द्वारा कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु मुद्दे को बहाना बनाने का हम सख्ती से विरोध करते हैं और चीनी सेना राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की सख्ती से सुरक्षा करेगी।”
dharmpath.com dharmpath