सियोल, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के तटीय शहर इंचियोन में रविवार को मछली पकड़ने की एक नौका पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 9.77 टन वजनी मछली पकड़ने की चार्टर नौका की यिओंगहेंग द्वीप में 336 टन वजनी टैंकर से सुबह 6.12 बजे टक्कर हो गई। नौका में चालक दल के दो सदस्य और 20 यात्री सवार थे।
अधिकारियों ने बचाव अभियान के लिए चार हेलीकॉप्टर और 14 नौकाएं भेजी हैं।
dharmpath.com dharmpath