दक्षिण कोरिया में मर्स के मामले बढ़कर 162 हुए

सियोल, 17 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में बुधवार को मिडिल ईस्ट रेस्पिरटोरी सिंड्रोम (मर्स) के आठ नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण का आंकड़ा 162 पर पहुंच गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नए मामलों में से पांच लोग सियोल के सैमसंग मेडिकल सेंटर में एक मर्स के मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

नए संक्रमितों में सैमसंग अस्पताल का एक चिकित्सक भी शामिल है, जिसकी उम्र 33 साल है।

आठ में से तीन लोगों को मर्स संक्रमण अलग-अलग अस्पतालों में मरीजों के संपर्क में आने से हुआ है।

दक्षिण कोरिया में मर्स संक्रमण से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, 124 संकमित लोगों का इलाज चल रहा है और 18 लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

दो मरीजों को ठीक होने के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है, जिसके बाद मर्स संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 19 हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493