सियोल, 2 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया प्रशासन ने मंगलवार को मिडल ईस्ट रिस्पाइरेटरी सिंड्रोम (मर्स) से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी ‘योनहप’ के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संक्रामक बीमारी के छह नए मामलों की सूचना दी है। इस तरह अबतक इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
मर्स से संदिग्ध रूप से पीड़ित 58 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मर्स से पीड़ित एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की जांच रपट भी कुछ दिनों पहले सकारात्मक पाई गई थी। मंगलवार को इस बुजुर्ग की मौत हो गई।
मर्स को एक घातक संक्रमण माना जाता है। यह 2003 में एशिया में फैला और इससे हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हुए।
इस जानलेवा संक्रमण से 20 से अधिक देश पीड़ित हैं और इसका फैलाव रोकने के लिए फिलहाल कोई दवा नहीं है।
dharmpath.com dharmpath