दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू

सियोल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के चयन हेतु नौ मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू हो गया है।

पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे के निष्कासन के बाद नए राष्ट्रपति के चयन हेतु चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रचार अभियान सोमवार से शुरू हो गए हैं।

इस चुनाव के लिए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जेए-इन उतरे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद हेतु कुल 15 नेताओं ने आधिकारिक रूप से पंजीकरण किया और ये सभी इस साल 22 दिनों तक चलने वाले चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे। ये अभियान आठ मई को समाप्त होंगे।

दक्षिण कोरिया की संसद में सबसे अधिक सीट डेमोक्रेटिक पार्टी के पास है और इस पार्टी के उम्मीदवार मून इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

राजनीतिक घोटाले के आरोप में वर्तमान राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे पर अपनी सहयोगी विश्वासपात्र चोई सून-सिल को उनके (पार्क) राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर धन वसूली करने में मदद करने का आरोप है। अभियोजक कार्यालय ने देर सोमवार को उनके खिलाफ आरोप दर्ज करने की उम्मीद की है।

कई विश्लेषकों का मानना है कि नए राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ केवल दो प्रबल दावेदारों मून और पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार अहन चेओल सू के बीच है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493