पार्क के इस्तीफे की मांग उनकी दीर्घकालिक विश्वासपात्र और पूर्व सहयोगियों के घोटालों से जुड़े होने को लेकर की गई है। राष्ट्रपति पर उन्हें सहयोग देने का आरोप है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पिछले महीने घोटाले के सुर्खियों में आने के बाद शनिवार को हुई तीसरी रैली में 10 लाख लोगों ने शिरकत की। इससे पहले शनिवार को हुई रैली में दो लाख लोग शामिल हुए थे।
राजधानी में हुई पिछली दो रैलियों में सभी उर्म व वर्ग के लोग नजर आए। रैली में छोटे-छोटे बच्चों के साथ दंपतियों, स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रों और बुजुर्गो ने भी हिस्सा लिया।
dharmpath.com dharmpath