दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका की बयानबाजी दोहरा मापदंड : चीन

अमेरका के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने चीन पर दक्षिण चीन सागर के सैन्यीकरण का आरोप लगाया और माहौल को तनावपूर्ण कर दिया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने निगरानी की आधिकारिक मंजूरी लिए बिना अपने सैन्य पनडुब्बियों व विमानों को चीनी क्षेत्र में भेजा।

कुछ देश दक्षिणी चीन सागर में चीनी द्वीपों व भित्तियों को अवैध तरीके से हड़पने में लगे हैं और वहां रडार व तोपों की तैनाती कर दी है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने सहयोगियों व साझेदारों को लक्षित संयुक्त सैन्य अभ्यास व गश्ती करने का आह्वान किया है।

वू ने कहा, “क्या यह एक प्रकार का सैन्यीकरण नहीं है?”

उन्होंने कहा कि चीन पर आरोप लगाते समय अमेरिका को इन गतिविधियों पर आंखें मूंदकर नहीं रहना चाहिए। नहीं तो यह उसका दोहरा मापदंड है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493