दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर तटस्थ रवैया अपनाए अमेरिका : चीन

बीजिंग, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को कहा कि पड़ोसी देशों के साथ बीजिंग के समुद्री विवाद पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को तटस्थ रवैया अपनाना चाहिए।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने अमेरिका से रचनात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया। ओबामा ने गुरुवार को इससे पहले हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत के फैसले का समर्थन किया था।

हुआ ने कहा कि चीन उम्मीद करता है कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में शांति व स्थिरता बरकरार रखने में सकारात्मक, वास्तविक तथा रचनात्मक प्रयास करेगा।

उन्होंने जोर दिया कि मामला हेग अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर है और फैसले को अमान्य व अवैध करार दिया।

प्रवक्ता ने दावा किया कि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि क्षेत्रीय विवादों पर वे किसी का पक्ष नहीं लेंगे और संबंधित पक्षों के बीच वार्ता का समर्थन करेंगे।

हुआ ने लाओस में बुधवार को एक द्विपक्षीय वार्ता के दौरान, संघर्षो को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने तथा एक आचार संहिता के माध्यम से वार्ता की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर चीन व आसियान के बीच समझौते का स्वागत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493