प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, हेनान के कियोनघई शहर में अगले साल तक इस संग्रहालय का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और इसे 2017 में बोआ फोरम के दौरान सार्वजनिक रूप से खोल दिया जाएगा। इस संग्रहालय में इतिहास, संस्कृति और समुद्री पारिस्थितिकी से संबंधित प्रदर्शनियां शामिल होंगी।
इसके साथ ही सात तटीय प्रांतों और समुद्र में पाई गए प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शनियां भी होंगी। यह संग्रहालय 28,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है और इसे लगभग एक अरब युआन (लगभग 15 करोड़ डॉलर) की लागत से तैयार किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath