दक्षिण में फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे कुणाल

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के लोकप्रिय अभिनेता कुणाल कपूर जल्द ही दक्षिण की मारधाड़ वाली फिल्म की शूटिंग करने के लिए उत्साहित हैं।

कुणाल ने मंगलवार को यहां वान ह्यूसेन प्लस जीक्यू फैशन नाइट्स के दौरान कहा, “मैं जल्द ही एक महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दूंगा। यह मारधाड़ वाली फिल्म है, जो मेरे लिए उत्साहित करने वाली है, क्योंकि इससे पहले मैंने मारधाड़ वाली फिल्में नहीं की है। यह मल्टी स्टारर नहीं है और दक्षिण में फिल्म की शूटिंग करेंगे।”

एक्शन फिल्म के लिए उत्साहित कुणाल ने कहा कि वह फिल्मों में खुद को एक जैसी भूमिकाओं में ढालना नहीं चाहते और इसलिए उन्होंने प्रयोग करने का फैसला किया है।

कुणाल ने कहा, “वे जल्द ही प्रोडक्शन के लिए जाएंगे। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं इसमें अभिनय भी करूंगा। उन्होंने मुझे प्रयोग करने का अवसर दिया और मेरे लिए किरदार लिखा। मुझे लगता है कि आपसे बेहतर आपको कोई नहीं जानता कि आप क्या कर सकते हैं।”

उन्होंने बताया, “मेरे पास अभी तीन फिल्में हैं और सभी अलग-अलग हैं। इनमें से एक रोमांटिक फिल्म हैं। और दूसरी कॉमेडी फिल्म है तीसरी फिल्म मारधाड़ वाली है।”

वान ह्यूसेन के डिजाइन प्रमुख वाणी कन्नन ने कहा कि संग्रह में ज्यामितीय प्रिंट है और 1920 के दशक को ध्यान में रखकर अलग गुलाबी रंगों का इस्तेमाल किया गया।

कुणाल ने कहा कि 1920 के दशक में वापस जाना अच्छा था।

कुणाल से उनकी निजी पसंद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब फैशन की बात आती है तो मैं कोई नियम नहीं देखता।

मनोरंजन-जगत में सबसे स्टाइलिश व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर कुणाल कोहली ने कहा, “मुझे लगता है कि मिस्टर अमिताभ बच्चन। वह अभी 70 साल के हैं। रिश्तेदार हैं, लेकिन इसके अलावा वह ट्रैंडी और फैशनेबल हैं।”

कुणाल कपूर की शादी मेगास्टार की भतीजी नैना के साथ हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493