दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) ने सोमवार को बताया कि यह संघर्ष सूडान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (एसपीएलए) के कई सैनिकों के रविवार को वाउ में एक हमले में मारे जाने के बाद शुरू हुआ।
यूएनएमआईएसएस ने एक बयान में कहा कि मिशन ने दो दलों को सोमवार को वाउ में भेजा। वहां एक अस्पताल में 16 नागरिकों के शव मिले हैं, जबकि 10 अन्य लोग घायल हैं।
संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि 84 लोग संयुक्त राष्ट्र द्वारा नागरिकों के लिए बनाए गए सुरक्षित स्थान पर पहुंच चुके हैं, जबकि करीब 3,000 लोग कस्बे के कैथोलिक चर्च में शरण लिए हुए हैं, इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath