सरकार के प्रवक्ता ओफवोनो ओपोंडो ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति मुसेवनी ने युगांडा के पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (यूपीडीएफ) को निसितु में फंसे युगांडा के नागरिकों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है। ये लोग राजधानी जुबा में राष्ट्रपति सल्वा कीर तथा प्रथम उपराष्ट्रपति रीक माचर के वफादार सैनिकों के बीच संघर्ष में फंसे हुए हैं।
ओपोंडो ने कहा, “दक्षिण सूडान में जारी संघर्ष के मद्देनजर, राष्ट्रपति ने यूपीडीएफ को वहां फंसे युगांडा के नागरिकों को सकुशल बाहर निकालने का आदेश दिया है।”
युगांडी की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल पैडी अनकुंडा ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि लोगों को बाहर निकालने के लिए यूपीडीएफ निसितु की तरफ बढ़ रही है।
dharmpath.com dharmpath