डब्ल्यूएचओ ने रविवार को इस संदर्भ में एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि दक्षिण सूडान में 23 अक्टूबर तक करीब 19 लाख मलेरिया के मामले दर्ज किए गए। पिछले साल 18.2 लाख मामले दर्ज किए गए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, सभी प्रांतों में इस साल मलेरिया के मामलों में वृद्धि हुई है। उत्तरी बह्र अल गजल और अपर नील में पिछले साल की तुलना में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि आगामी सप्ताह में शीतकालीन ऋतु के कारण मलेरिया के मामलों में गिरावट होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath