दक्षिण सूडान में माचर ने खनन मंत्री को बर्खास्त किया

माचर के प्रवक्ता जेम्स गातदेत दाक ने कहा कि प्रभावशाली सैन्य जनरलों में से एक गई को मंत्री पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। माचर ने हालांकि उनकी बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया है।

दाक ने शनिवार को एक बयान में कहा, “उपराष्ट्रपति रीक माचर ने तबांग देंग गई को सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी (एसपीएलएम/एसपीएलओ-आईओ) से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने गई को खनन मंत्रालयपद से भी हटा दिया है।”

कैबिनेट में नियुक्ति से पहले गई इथियोपिया के अदिस अबाबा में हुई शांति वार्ता के दौरान माचर की तरफ से मुख्य वार्ताकार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493