दक्षिण सूडान में स्कूल निर्माण के लिए चीन ने की सहायता

यह नया स्कूल राजधानी जुबा के पश्चिम में स्थित गुडेले के उपनगर में चीन द्वारा दक्षिण सूडान में दो स्कूलों के निर्माण के लिए 80 लाख डॉलर के अनुदान की सहायता राशि से बनाया गया है।

2,200 वर्ग मीटर में फैले इस स्कूल में 16 कक्षाएं हैं, जिनमें 1000 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते हैं। यहां 24 घंटे पानी और सौर ऊर्जा की पूरी व्यवस्था है।

जुबेक राज्य के गर्वनर ऑगस्तीनो जदाला ने इस मौके पर कहा कि यह नया स्कूल सार्वजनिक स्कूलों में होने वाली विद्यार्थियों की भीड़ से निपटने में मदद करेगा और लंबी दूरी के प्राथमिक स्कूल विद्यार्थियों की यात्राओं का खर्च भी बचाएगा।

उन्होंने दक्षिण सूडान में स्थायी शांति और स्थिरता लाने के लिए चीन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चीन के दक्षिण सूडान के तेल, निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में समर्थन से युवा पूर्वी अफ्रीकी देश को समृद्ध होने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493