दक्षेस सम्मेलन के जल्द आयोजन की पाकिस्तान को उम्मीद

इस्लामाबाद, 28 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने उम्मीद जताई है कि उसकी मेजबानी में जल्द ही दक्षेस सम्मेलन का आयोजन होगा।

पिछले साल नवंबर में भारत के बहिष्कार के बाद दक्षेस सम्मेलन रद्द कर दिया गया था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने शुक्रवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के निवर्तमान महासचिव अर्जुन बहादुर थापा से बात की और कहा कि भारत ने इस प्रक्रिया को बाधित किया है और दक्षेस चार्टर का उल्लंघन किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अजीज ने कहा, “पाकिस्तान जल्द से जल्द यहां दक्षेस सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि दक्षेस के तहत क्षेत्रीय सहयोग के उद्देश्यों को जारी रखा जा सके।”

दक्षेस के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल के मुताबिक, भारत बाद बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान और श्रीलंका द्वारा भी सम्मेलन का बहिष्कार किए जाने की वजह से सम्मेलन को रद्द कर दिया गया था।

थापा ने संगठन के समक्ष मुश्किलों एवं चुनौतियों से निपटने पर जोर देते हुए सम्मेलन के जल्द आयोजन की उम्मीद जताई।

कश्मीर के उड़ी में 18 सितंबर को भारतीय सैन्य शिविर पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास बढ़ी, जिसके बाद इस हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ बताकर विरोधास्वरूप भारत ने दक्षेस सम्मेलन का बहिष्कार करने का फैसला किया।

उड़ी हमले में भारत के 19 जवान शहीद हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493