दतिया डी आई जी आर्य भड़के मीडिया से:आक्रोश में दिए जवाब

DSC_1122भोपाल — दतिया रेंज के डी आई जी मीडिया पर भड़क गए,सहारा समय के एंकर के सवालों पर ये महाशय भड़क गए और कहने लगे की क्या आप विवेचक हैं और हम आरोपी।
देश की जनता के टैक्स से पेट भरने वाला यह दम्भी अधिकारी रतनगढ़ की इस घटना के बाद हुई कार्यवाही से बौखला गया है।
जब शिवपुरी के एक शख्स की फुटेज का जिक्र करने पर महोदय बोले की पुलिस द्वारा पुल से नीचे पानी में फेंकने के बाद आखिर वह जिन्दा कैसे बच गया उसकी सी डी आप कोर्ट में प्रस्तुत करिए।
मजमून यह है की आक्रोशित आवाज में बातें करने वाला यह अधिकारी पुलिस की इस गलती को मानने को तैयार नहीं था,मीडिया पर भड़कता यह अधिकारी मीडिया पर ही सवाल उठाने लगा,यह प्रदर्शित करता है की पुलिस के इस महकमे की क्या हालात है,पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी गलतियों को ये उच्च-अधिकारी छुपा लेते हैं,चूंकि यह घटना बड़े स्तर पर हुई और समय था चुनावी आचार संहिता का अतः दोषी नप गए,बातचीत में डी आई जी ने माना की चूक हुई इसीलिए पुलिसकर्मी भी दण्डित हुए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493