दनाई गुरिरा के प्रति आसक्त हैं गायक मैक्सवेल

न्यूयॉर्क, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक मैक्सवेल ने कहा कि वह ‘ब्लैक पैंथर’ की अभिनेत्री दनाई गुरिरा के प्रति आसक्त हैं।

मैक्सवेल ने ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ को बताया, “मैं जिस महिला के साथ खाना और शराब पीना चाहता हूं वह दनाई गुरिरा हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें ‘द वॉकिंग डेड’ पर देखता था, इसलिए मुझे उनसे थोड़ी आसक्ति हो गई है। और हमारा हेयरड्रैसर भी एक ही है।”

गुरिरा ने फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ के लिए अपना सिर मुंडा लिया था।

महिलाओं के इस लुक के बारे में पूछे जाने पर मैक्सवेल ने कहा, “मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे बस महिलाओं से प्यार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493