दमिश्क के हरास्ता किंडरगार्टन पर हमला, 6 बच्चों की मौत

‘सीरियन ऑब्जरवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला उस वक्त हुआ, जब बच्चे हरास्ता उपनगर में स्थित किंडरगार्टन के मैदान में खेल रहे थे।

ब्रिटेन के ‘सीरियन ऑब्जरवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि इस हमले में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई बच्चे इसमें घायल हुए हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है।

विद्रोही समूहों का दमिश्क के जिन इलाकों पर कब्जा है, उनमें से हरास्ता एक है। यह क्षेत्र दमिश्क को मध्य और उत्तरी सीरिया से जोड़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय मार्ग के पास है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493