दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी ‘अर्जुन पटियाला..’ : कृति सैनन

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि उनकी अगली फिल्म ‘अर्जुन पटियाला..लार्जर दैन लाइफ’ लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी।

इस साल फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के साथ सिनेप्रेमियों का दिल जीतने वाली कृति नई फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं।

कृति ने आईएएनएस को बताया, “लेकिन फिलहाल मैं केवल ‘अर्जुन पटियाला..’ की बात कर सकती हूं, जिसमें दिलजीत दोसांझ हैं। इसमें थोड़ा हास्य का पुट है, जो आपको मुस्कुराने, हंसने और ठहाका लगाने पर मजबूर कर देगी।”

उन्होंने कहा कि वह बेहद उत्साहित हैं क्योंकि वह दिलजीत के साथ पहली बार काम काम कर रही हैं और वह बेहतरीन अभिनेता हैं।

फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं।

कृति इस सप्ताह की शुरुआत में ‘स्केचर्स स्ट्रीट’ के संग्रह को लांच करने के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493