दर्शकों को मेरी सहजता पसंद आई : तापसी

कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि पर्दे पर दर्शकों को उनकी सहजता पसंद आई और इसी ने उनके पक्ष में काम किया।

पन्नू ने गुरुवार को शहर में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं प्रशिक्षित कलाकार नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि पर्दे पर लोगों को मेरी सहजता पसंद आई और यही मेरे पक्ष में है।”

कॉमेडी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री इन दिनों अपनी रोमांटिक कॉमेडी ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ की रिलीज के इंतजार में हैं। यह शूजित सरकार द्वारा निर्मित है।

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “मेरी पिछली फिल्में ‘बेबी’ और ‘पिंक’ मेरी सहजता क्षेत्र से बाहर थी और मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की। यह मेरे लिए आसान और मजेदार था क्योंकि पर्दे पर मैंने यह भूमिका निभाई। एक कलाकार इससे ज्यादा क्या कर सकता है।”

बॉलीवुड में अब तक तीन फिल्मों में काम कर चुकीं तापसी ने बताया कि दर्शकों को इस बार उनकी अधिक फिल्में देखने को मिलेंगी, क्योंकि इस साल उनकी पांच फिल्में रिलीज होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493