दर्शक वास्तविकता पसंद करते हैं : वरुण

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘बदलापुर’ में अपनी गंभीर भूमिका के लिए तारीफें पा चुके अभिनेता वरुण धवन का मानना है कि मौजूदा परिदृश्य में दर्शक वास्तविक सिनेमा को ज्यादा पसंद करते हैं, न कि कल्पना आधारित कहानी, जिसके लिए बॉलीवुड फिल्मों को खास तौर पर जाना जाता है।

वरुण ने कहा, “इस समय मुझे लगता है कि दर्शकों को अलग तरह की फिल्में पसंद आ रही हैं, जिनमें कुछ रोमांच हो, थोड़ी वास्तविकता हो, न कि पूरी कहानी कल्पना पर आधारित हो।”

वरुण ने ‘बदलापुर’ में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो अपनी पत्नी और बेटे की हत्या के प्रतिशोध को जीवन का उद्देश्य बना लेता है।

वरुण को लगता है कि यह समय भारतीय सिनेमा का सबसे अच्छा समय है।

उन्होंने कहा, “यह वह समय है, जब हिंदी सिनेमा वह सबकुछ हो रहा है, जिनके बारे हम पांच साल पहले कहा करते थे कि ऐसा होना चाहिए। आज का युवा नए विचारों को स्वीकार करने लगा है, अब लोग खुले विचार रखने लगे हैं।”

वरुण जल्द ही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ नृत्य आधारित फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में नजर आएंगे, जो 26 जून को प्रदर्शित होगी।

इसके अलावा वह रोहित शेट्टी निर्देशित ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें शाहरुख खान और काजोल भी काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493