नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि दर्शकों में हर प्रकार की फिल्में देखने की इच्छा है। स्वरा की फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ 22 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
स्वरा से पूछा गया कि क्या दर्शकों को उनकी फिल्म पसंद आएगी? उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। दर्शकों में बदलाव आ रहा है। मुझे लगता है कि उन्हें हर प्रकार की फिल्में देखने की इच्छा है।”
अभिनेत्री ने कहा, “सच कहूं तो हम सब को मसाले वाली फिल्में पसंद हैं और मुझे लगता है कि हमारी फिल्म दर्शकों को आनंद देगी।”
अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को स्वरा ने काफी मजेदार बताया।
स्वरा ने कहा, “निश्चित तौर पर फिल्म का कंटेंट स्तरीय है। लेकिन, कौन कहता है कि अच्छा कंटेंट उबाऊ होता है।”
स्वरा को निल बटे सन्नाटा में एक मां का किरदार निभाते देखा जाएगा।
सिनेमाघरों में 22 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म में रत्ना पाठक शाह की भी खास भूमिका है।
dharmpath.com dharmpath